विद्या भारती हरियाणा द्वारा संचालित विद्यालय श्रीमद्भागवत गीता व. मा. विद्यालय, नारायणगढ की छात्रा कु० रिया सपुत्री श्री सुभाष कुमार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में 494 अंक लेकर पुरे प्रान्त में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया| यह रिया कक्षा अंकुर (नर्सरी) से ही इसी विद्यालय में पढ़ रही है और बाल्यकाल से ही पढाई में अव्वल चल रही है| विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार ने बताया कि रिया ने अपने आचार्यों की मेहनत को रंग लगाया है और साथ ही परिवार का नाम रोशन किया है| उसके परीक्षा परिणाम की सार्थकता का असर आने वाली कक्षाओं के विद्यार्थियों पर भी पड़ेगा| विद्या भारती के विद्यालय में पढ़ते हुए संस्कार युक्त शिक्षा का रिया के मन पर काफी प्रभाव है| विद्या भारती हरियाणा परिवार की ओर से कु० रिया को हार्दिक शुभकामनाएँ |